प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में एक आरोपी को लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। कोतवाली रानीपुर में 20 मई 2026 को लेबर कॉलोनी सेक्टर-02 बीएचईएल रानीपुर निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी गई थी। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने नाबालिग बालिका की तलाश शुरू करते हुए विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पता चला कि अंकुश पुत्र रमेश निवासी लेबर कॉलोनी सेक्टर-02 बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ लुधियाना पंजाब ले गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 28 मई 2026 को लुधियाना पंजाब पहुंचकर आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में 775/1 गली नंबर-12 पंजाब माता मंदिर लुधियाना में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 19 मई 2026 को नाबालिग बालिका को अपने साथ लुधियाना ले गया था जहां उसने बालिका से विवाह कर लिया और दोनों किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत भी कार्रवाई बढ़ाई गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उपनिरीक्षक सोनिया उपनिरीक्षक अशोक कुमार हेड कांस्टेबल विमल नेगी और महिला होमगार्ड लक्ष्मी शामिल रहीं।
Spread the love