Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों और मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में 28 मई 2026 को पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मायापुर क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 36 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पियूष पुत्र वेदप्रकाश के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में बिकेश्वर कॉलोनी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार में रह रहा था जबकि उसका मूल पता बुढ़ाना मोड़ मकान नंबर 34/9 ग्राम खंजापुर काशीराम कॉलोनी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल रमेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp