Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद तथा सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा उत्तराखंड शासन रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यकलापों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त रंजना राजगुरु ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदारों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया। एमएमआर कार्यों के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। आयुक्त ने फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाने और ई-ऑफिस प्रणाली को पूरी तरह ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने न्यायालयों में लंबित वादों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि टिहरी जनपद में कोर्ट केसों का व्यवस्थित निस्तारण किया जा रहा है जो सराहनीय है। बैठक में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जनपद में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने तहसीलवार कुल राजस्व वादों की स्थिति और प्रगति से भी आयुक्त को अवगत कराया। बैठक के दौरान राजस्व न्यायालयों के कार्यकलाप वसूली तहसीलों के आवासीय और अनावासीय निर्माणाधीन भवनों की स्थिति राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व निरीक्षक चौकियों के निर्माण कार्य नक्शा प्रोजेक्ट अंश निर्धारण की कार्ययोजना मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति एग्रीस्टेकब ई-ऑफिस संचालन रिकॉर्ड रूम और वीडिंग सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी आईएएस प्रशिक्षु ज्योति एसडीएम आशीष घिडियाल एसडीएम मंजू राजपूत एसडीएम कमलेश मेहता सभी तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp