Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विकासखंड लक्सर अंतर्गत ग्राम पंचायत अकोढ़ा कला में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने की। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर बिजली पेयजल सड़क पेंशन राजस्व और अन्य जनहित से जुड़े मामलों की शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। अधिकारियों द्वारा सभी शिकायतों की विस्तार से सुनवाई की गई। अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव नहीं है उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए और संबंधित शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी भी दी जाए। जनता दरबार के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की गई। वहीं शेष लंबित मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी लक्सर खंड शिक्षा अधिकारी तहसीलदार सहायक समाज कल्याण अधिकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp