प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। अवस्थापना विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने के साथ सड़कों और पुलों के निर्माण मरम्मत तथा अनुरक्षण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा के साथ उनकी गुणवत्ता की निगरानी भी लगातार की जा रही है। मेला प्रशासन की ओर से मेलाधिकारी सोनिका वरिष्ठ अधिकारियों तकनीकी सेल के अभियंताओं और गुणवत्ता परीक्षण से जुड़ी संस्थाओं द्वारा लगातार स्थलीय निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अभियंताओं के साथ भूपतवाला-सप्तसरोवर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की आंतरिक सड़कों की स्थिति का जायजा लिया और मरम्मत तथा सुधार कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेला प्रशासन क्षेत्र की सड़कों के सुधार को गंभीरता से ले रहा है। अपर मेलाधिकारी ने बताया कि मेलाधिकारी द्वारा भी पूर्व में कई बार क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय समस्याओं का अध्ययन किया गया है और सड़कों के सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भारत माता मंदिर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले मार्ग के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। अपर मेलाधिकारी ने कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधाओं स्वच्छता व्यवस्था और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसके बाद उन्होंने धनौरी-सिडकुल मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन दो लेन मोटर पुल का भी स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई अनुभव नौटियाल तकनीकी सेल के अभियंता अतुल शांडिल्य सहित लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love