Spread the love

प्रदीप कुमार
धुमाकोट-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत धुमाकोट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद के सभी थानों को नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के निर्देशन में धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बणासी गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के मोड़ पर सड़क किनारे सल्ड महादेव लोहा पुल के पास चेकिंग के दौरान नरेंद्र सिंह नेगी निवासी ग्राम जड़ाऊ थाना धुमाकोट को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 28 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर वन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम नरेंद्र सिंह नेगी पुत्र गंगा सिंह नेगी निवासी ग्राम जड़ाऊ थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 55 वर्ष पुलिस टीम कांस्टेबल उपेंद्र राठी कांस्टेबल नवनीत कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp