Spread the love

श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय मुख्यालय में शीघ्र होगी कृत्रिम बुद्धिमत्ता उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना-डाॅ.धन सिंह रावत

प्रदीप कुमार
देहरादून/टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल।श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय मुख्यालय में शीघ्र होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्कृष्ठता केन्द्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना-डाॅ.धन सिंह रावत।विश्वविद्यालय के आवासीय एवं बहुउद्शीय भवनों का हुआ भव्य लोकार्पण।श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल में लगभग 8 करोड़ 50 लाख की लागत से बने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत द्वारा किया गया।जिसमें मुख्य रूप से विश्वविद्यालय का बहुउद्देशीय भवन,प्री-फैब्रीकेटेड हट एवं हाॅल,पार्किग एवं भण्डार कक्ष,कुलपति आवास एवं मुख्य भव्य प्रवेश द्वार शामिल रहे। लोकार्पण के इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कार्मिकों,अधिकारियों एवं छात्रों को सम्बोधित करते हुए डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.जोशी के नेतृत्व में चैमुखी विकास कर रहा है उन्होने कुलपति प्रो.जोशी के प्रशासनिक एवं विकास कार्याें की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय मुख्यालय में ए.आई.लैब एवं भव्य आंडिटोरियम का निर्माण जल्द करवाया जायेगा। ए.आई लैब के लिए विश्वविद्यालय को शीघ्र प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये साथ ही डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय की बाउंड्रीवाॅल तथा आंडिटोरियम का प्रस्ताव भी शासन को उपलब्ध कराया जाय। उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय में 10 से अधिक रोजगारपरक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का निकट भविष्य में संचालन किया जाना आवश्यक है। उन्होने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की धन एवं अन्य अडचने विश्वविद्यालय के विकास में आडे नही आएंगी।उन्होने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए विश्वविद्यालय को हर सम्भव प्रयास करने चाहिए।लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय ने विश्वविद्यालय को और अधिक विस्तृत बनाने पर बल दिया। उन्होने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश ने बडी प्रगति की है। उन्होने अमर शहीद श्री देव सुमन के नाम पर स्थपित श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय में पदों के सृजन की भी बात रखी।श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एन.के.जोशी ने लोकार्पण के अवसर पर कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्री-फैब्रीकेटेड हट एवं हाॅल,पार्किंग एवं भण्डार कक्ष के साथ ही कुलपति आवास मात्र 8 माह के रिकाॅर्ड समय अन्तराल में बन कर तैयार हुए हैं जो कि अपने आप में बडी उपलब्धि है।उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय मे चल रहे वर्तमान निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर लिये जायेंगे।उन्होने बताया कि परीक्षायें एकेडमिक कैलेण्डर के अनुसार संचालित की जा रही हैं तथा निर्धारित समय में परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिये जायेगें। प्रो.एन.के.जोशी ने विश्वविद्यालय में नये पदों के सृजन एवं भविष्य की योजनाओं को उच्च शिक्षा मंत्री के सम्मुख रखा।लोकार्पण के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चन्द्रा,परीक्षा नियंत्रक प्रो.सी.एस.नेगी वित्त नियंत्रक एम.के.पाण्डेय, सहायक कुलसचिव,प्रमोद बैंजवाल,विजय सिंह,प्र.निजी सचिव कुलपति वरूण डोभाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद टिहरी,दुग्ध संघ के अध्यक्ष सुशील रावत, सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला,विश्वविद्यालय के कार्मिक गजेन्द्र,राहुल,मनोज,मुकेश,जितेन्द्र,घनश्याम,विनोद पाण्डे,बलबीर आदि,अन्य अधिकारीगण छात्र-छात्राओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सचांलन विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक डाॅ.हेमन्त बिष्ट द्वारा किया गया। अन्त में कुलसचिव दिनेश चन्द्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp