Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/गढ़वाल। गंगा घाटों पर भीड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाजी करने वाले एक और गैंग का पौड़ी पुलिस ने खुलासा किया है। मुस्तैद पुलिसिंग सटीक जांच और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। 27 मई 2026 को दिल्ली निवासी नरेश कुमार वर्मा ने कोतवाली लक्ष्मणझूला में शिकायत दर्ज कराई कि गीता भवन के पास गंगा घाट पर स्नान करते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 14 से 15 हजार रुपये नगद आईफोन कीमती घड़ी और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्ष्मणझूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मामले के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी सदर एवं श्रीनगर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। साथ ही स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाते हुए लगातार निगरानी चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान टप्पेबाजी की घटना में शामिल तीन आरोपियों की पहचान परेश अमरसिंह शालुंके विनोद प्रदीप शालुंके और विक्रांत अनिल परमाल निवासी अहमदनगर महाराष्ट्र के रूप में हुई। पुलिस ने 28 मई 2026 को बाईपास तिराहा लक्ष्मणझूला से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी और दस्तावेज भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। बरामदगी करीब 14 हजार 50 रुपये नगद आधार कार्ड नरेश कुमार वर्मा आधार कार्ड उषा वर्मा ड्राइविंग लाइसेंस नरेश कुमार वर्मा आरोपियों का विवरण परेश अमरसिंह शालुंके उम्र 40 वर्ष निवासी मुंबई सुबरवन महाराष्ट्र विनोद प्रदीप शालुंके उम्र 47 वर्ष निवासी जामखेड़ा जिला अहमदनगर महाराष्ट्र विक्रांत अनिल परमाल उम्र 38 वर्ष निवासी जामखेड़ा जिला अहमदनगर महाराष्ट्र पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल उपनिरीक्षक अजय रमन हेड कांस्टेबल विनोद दिलवाल हेड कांस्टेबल सुमन कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह होमगार्ड सूरज भानू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp