Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना मुनि की रेती पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली है। 28 मई 2026 को अक्षय श्रीवास्तव निवासी खीरी उत्तर प्रदेश ने थाना मुनि की रेती में सूचना दी कि उन्होंने देहरादून से किराये पर स्कूटी संख्या UK07TD-5562 ली थी जिसे जानकी पुल के पास खड़ा किया गया था। कुछ समय बाद अज्ञात व्यक्ति स्कूटी चोरी कर ले गया। सूचना के आधार पर थाना मुनि की रेती में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया जिसमें एक संदिग्ध युवक स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिया। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 29 मई 2026 को खारास्त्रोत स्थित वाइन शॉप के पास से सौरभ कुमार निवासी धर्मुचक थाना डोईवाला जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी चोरी की घटना स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी सौरभ कुमार पुत्र मनीष कुमार निवासी धर्मुचक थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष बरामदगी स्कूटी संख्या UK07TD-5562 अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये पुलिस टीम उपनिरीक्षक अरविंद रतूड़ी कांस्टेबल कपिल देव कांस्टेबल नीरज कांस्टेबल सिंह राज कांस्टेबल कुलवीर टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp