Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने घर से मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया सरिए का टुकड़ा बरामद किया है। 27 मई 2026 को महावीर विहार रावली महदूद निवासी विपिन गिरी ने कोतवाली सिडकुल में शिकायत देकर बताया कि उसके घर से विवो कंपनी का मोबाइल फोन और गुल्लक में रखे करीब 10 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर 28 मई 2026 को महिंद्रा पार्क में खड़े दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। इनमें से एक युवक के हाथ में सरिए का टुकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि दोनों दोस्त हैं और उनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और सरिए का टुकड़ा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक का नशा करते हैं और नशे का खर्च पूरा करने के लिए उन्होंने महावीर विहार स्थित एक घर से मोबाइल फोन और गुल्लक चोरी की थी। गुल्लक से मिले रुपये दोनों ने आपस में बांटकर खर्च कर दिए। बरामद मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर की जांच करने पर एक मोबाइल चोरी हुए फोन से मेल खा गया। इसके बाद पुलिस ने समीर उर्फ मैगी को हिरासत में लिया जबकि उसके नाबालिग साथी को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य दो मोबाइल फोन के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। आरोपियों का विवरण समीर उर्फ मैगी पुत्र गंगाराम निवासी सरकारी स्कूल के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार विधि विवादित किशोर बरामदगी तीन मोबाइल फोन वारदात में इस्तेमाल किया गया सरिए का टुकड़ा पुलिस टीम उपनिरीक्षक जय सिंह राणा हेड कांस्टेबल सोहन राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp