Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत कीर्तिनगर पुलिस ने एक शातिर तस्कर को 6.54 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई है। एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में 28 मई 2026 को कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा यूनिवर्सिटी तिराहा चौरास पुल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 6.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू कार्की पुत्र स्वर्गीय प्रेम कार्की हाल निवासी बड़ियारगढ़ थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल तथा मूल निवासी ग्राम संगलाकोटी थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पॉलीटेक्निक की शिक्षा प्राप्त की है लेकिन अधिक धन कमाने के लालच में वह नशे के अवैध कारोबार में शामिल हो गया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी करीब एक माह पहले ही जेल से छूटकर आया था और पहले भी कई बार एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। इसके बावजूद वह दोबारा युवाओं और कॉलेज छात्रों को नशे की गिरफ्त में धकेलने के लिए सक्रिय हो गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का नेटवर्क पौड़ी टिहरी और चमोली तक फैला हुआ है। वह शिक्षण संस्थानों और युवा वर्ग को निशाना बनाकर नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क आर्थिक स्रोतों और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली कीर्तिनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी राजू कार्की पुत्र स्वर्गीय प्रेम कार्की हाल निवासी बड़ियारगढ़ थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल तथा मूल निवासी ग्राम संगलाकोटी थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 28 वर्ष आपराधिक इतिहास वर्ष 2019 में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना श्रीनगर में मामला दर्ज वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना श्रीनगर में मामला दर्ज वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना जोशीमठ में मामला दर्ज वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कीर्तिनगर में मामला दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना गोपेश्वर में मामला दर्ज पुलिस टीम निरीक्षक संजय मिश्रा उपनिरीक्षक आशीष सिंह रावत एएसआई दीपेन्द्र रावत कांस्टेबल हरीश चन्द्र कांस्टेबल आशीष नेगी सीआईयू तकनीकी सहयोग टिहरी पुलिस ने जनपद के युवाओं और आमजन से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशामुक्त समाज बनाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp