प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी कांवड़ मेले को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारियों को उनके अधीन सभी सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने और यातायात व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने तेज रफ्तार शराब पीकर वाहन चलाने ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की हरिद्वार और नजीबाबाद मार्ग के अधिकारियों तथा लोक निर्माण विभाग को कांवड़ मेले से पहले सभी गड्ढों की मरम्मत और पेचवर्क का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्थानों पर दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है वहां जल्द साइन बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने जनपद के सभी ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर उन्हें कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। उन्होंने परिवहन विभाग और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है वहां नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुड़की कृष्ण चंद्र पलारिया ने बैठक में जानकारी दी कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा जनवरी से अप्रैल 2026 तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 3667 लोगों के चालान किए गए। इसके अलावा ओवरलोडिंग के 301 ओवरस्पीड के 2012 वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले 99 सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 352 तथा मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाने वाले 87 वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं पुलिस विभाग द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 8429 नशे में वाहन चलाने वाले 367 ओवरस्पीड में वाहन चलाने वाले 4666 ओवरलोडिंग करने वाले 304 सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 270 वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले 612 मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाने वाले 164 और रेड लाइट जंप करने वाले 189 वाहन चालकों के चालान किए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डीके सिंह अधिशासी अभियंता यूपीसीएल विपुल सैनी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा निखिल शर्मा जितेंद्र चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Spread the love