Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार चोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। थाना सिडकुल पुलिस ने कंपनी से किर्लोस्कर पंप चोरी करने वाले आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। 28 मई 2026 को रितेश दीक्षित निवासी सलेमपुर महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी से अज्ञात चोर द्वारा तीन किर्लोस्कर पंप चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि डेंसो चौक से आईपी-2 कंपनी की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद प्लास्टिक का कट्टा लेकर जा रहा है। पुलिस टीम को देखकर युवक घबरा गया जिस पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नीतीश चौधरी पुत्र मनोज चौधरी निवासी ग्राम जमालपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने उसके कंधे पर रखे कट्टे की तलाशी ली तो उसमें गत्ते की पेटी में रखा किर्लोस्कर कंपनी का पंप बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने दो-तीन दिन पहले कंपनी से तीन पंप चोरी किए थे और उन्हें कंपनी के पीछे घास में छिपाकर रखा था। आरोपी चोरी किए गए पंप बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए तीनों किर्लोस्कर पंप बरामद कर लिए हैं। बरामद माल की कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम और पता नीतीश चौधरी पुत्र मनोज चौधरी निवासी ग्राम जमालपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार बरामदगी तीन किर्लोस्कर पंप जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रुपये पुलिस टीम थानाध्यक्ष अजय अपर उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र कांस्टेबल रोहित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp