Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 29 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाते हुए चार आरोपियों को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के नाम और पता गौरव पालीवाल पुत्र सतीश निवासी गुसाईं गली हरिहर मंदिर भीमगोड़ा हरिद्वार बरामदगी-46 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब अनुज उर्फ चोटी पुत्र नाथीराम निवासी इंदिरा बस्ती लाल पुल के पास ज्वालापुर हरिद्वार हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी अलकनंदा घाट रोडीबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार बरामदगी-31 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब सेठपाल पुत्र कुवरपाल निवासी ग्राम अकोढ़ा लक्सर हरिद्वार बरामदगी-29 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब पंकज पुत्र स्वर्गीय मामचंद निवासी काशीपुर मनसा देवी मंदिर मार्ग कोतवाली नगर हरिद्वार बरामदगी-38 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर भट्ट कांस्टेबल पवनीश कवि कांस्टेबल रितेश कुमार कांस्टेबल परविन्दर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp