प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के बढ़ते दबाव और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल और प्रशासन ने शहर को एक बार फिर व्यवस्थित यात्रा पड़ाव के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मेयर आरती भंडारी की पहल पर श्रीनगर मुख्य बस अड्डे के समीप खाली भूमि का समतलीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस स्थान को पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे चारधाम यात्रियों स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम द्वारा शुरू की गई इस कार्रवाई के दौरान आसपास की दुकानों द्वारा फैलाई गई गंदगी पर भी सख्ती दिखाई गई और चालानी कार्रवाई की गई। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रीनगर में व्यवस्था बनाए रखना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
चारधाम यात्रा के इस सीजन में लंबे समय बाद श्रीनगर गढ़वाल की रातें फिर से रौनक से भरने लगी हैं। प्रशासन द्वारा रात में वाहनों के ठहराव की व्यवस्था किए जाने के बाद शहर के होटल रेस्टोरेंट चाय-नाश्ते की दुकानें फल विक्रेता और छोटे कारोबारी फिर से सक्रिय नजर आने लगे हैं। वर्षों बाद यात्रा सीजन में बाजार देर रात तक गुलजार दिखाई दे रहे हैं। दरअसल श्रीनगर गढ़वाल कभी बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा का प्रमुख पड़ाव माना जाता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वाहनों के सीधे आगे बढ़ने और यात्रा व्यवस्था में बदलाव के कारण शहर में यात्रियों का ठहराव कम हो गया था। इससे स्थानीय व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा। अब प्रशासन और मेयर आरती भंडारी की नई रणनीति से शहर की पुरानी पहचान लौटती दिखाई दे रही है। मेयर आरती भंडारी ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी नुपुर वर्मा को सुझाव दिया था कि धामों पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए यात्रियों को रात में श्रीनगर में रोका जाए। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने श्रीनगर बाजार चौकी और पौड़ी चुंगी के पास बैरियर लगाकर देर रात यात्रा को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। इस कदम का उद्देश्य धामों और संवेदनशील पड़ावों पर भीड़ कम करना यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्थानीय व्यापार को मजबूती देना है। मेयर ने अपने सुझाव में यह भी कहा था कि श्रीनगर केवल यात्रा मार्ग का शहर नहीं बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र भी है। यहां स्थित धारी देवी मंदिर कमलेश्वर मंदिर और नागेश्वर मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर भी यात्रियों को मिल सकता है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन और नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि यात्रा सीजन में व्यवस्थित पार्किंग और यात्रियों का रात्रि ठहराव श्रीनगर में बढ़ता है तो होटल व्यवसाय रेस्टोरेंट परिवहन और छोटे कारोबारों को नई ऊर्जा मिलेगी। शहरवासियों का मानना है कि मेयर आरती भंडारी की यह पहल केवल यात्रा प्रबंधन तक सीमित नहीं है बल्कि इससे श्रीनगर की अर्थव्यवस्था पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को भी नया जीवन मिलेगा। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि श्रीनगर चारधाम यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव रहा है और नगर निगम लगातार शहर को व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नई पार्किंग विकसित होने से यात्रा सीजन में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी यात्रियों को सुरक्षित ठहराव मिलेगा और स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में होटल पार्किंग और अन्य सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं जिसका लाभ यात्रियों को मिलना चाहिए। उपजिलाधिकारी नुपुर वर्मा ने बताया कि कमिश्नर और जिलाधिकारी के निर्देश तथा मेयर के सुझाव के बाद बीते दिनों से रात 10 बजे के बाद वाहनों को अगली सुबह तक अनिवार्य रूप से रोका जा रहा है। जून माह में यात्रा के और बढ़ने की संभावना को देखते हुए पार्किंग के लिए अन्य स्थान भी चिह्नित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक वाहनों को रात में रोका जा रहा है। इससे धामों और संवेदनशील पड़ावों पर भीड़ का दबाव कम हो रहा है और रात के समय पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान होने वाले जोखिम को भी कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार अधिशासी अभियंता पवन कोठियाल पार्षद दीपक कुमार सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Spread the love