प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को रात में श्रीनगर में रोकने और यात्रा को नियंत्रित किए जाने के फैसले का स्थानीय होटल कारोबारियों ने स्वागत किया है। होटल एसोसिएशन श्रीनगर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर आरती भंडारी का आभार व्यक्त किया। व्यापारियों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से श्रीनगर का होटल व्यवसाय मंदी की मार झेल रहा था। यात्रा सीजन में भी अधिकांश यात्री बिना रुके सीधे आगे बढ़ रहे थे जिससे होटल रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों के कारोबार पर असर पड़ रहा था। अब प्रशासन द्वारा रात में चारधाम यात्रियों को श्रीनगर में रोके जाने की व्यवस्था शुरू होने से व्यापार को राहत मिलने लगी है और शहर में फिर से रौनक लौटती दिखाई दे रही है। होटल एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि मेयर आरती भंडारी द्वारा उपजिलाधिकारी नुपुर वर्मा को दिए गए सुझाव और उसके बाद प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम स्थानीय व्यापार के लिए सकारात्मक साबित हो रहे हैं। उनका कहना है कि यदि यह व्यवस्था आगे भी जारी रहती है तो श्रीनगर एक बार फिर चारधाम यात्रा का प्रमुख और व्यवस्थित पड़ाव बन सकता है। इस दौरान होटल कारोबारियों ने शहर में पार्किंग सफाई यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से भी मेयर को अवगत कराया। मेयर आरती भंडारी ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि नगर निगम शहर को यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के लिए बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि श्रीनगर ऐतिहासिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का शहर है तथा चारधाम यात्रा से यहां की आर्थिकी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के सुरक्षित ठहराव बेहतर यातायात व्यवस्था और व्यापार को मजबूती देने के लिए प्रशासन और नगर निगम समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। बैठक में होटल एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष अप्पल रतूड़ी संरक्षक नरेश नौटियाल विक्रम पंवार प्रकाश उनियाल राजेश पोस्ती संजय पिमोली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Spread the love