Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपदभर में नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर निगरानी बढ़ाई गई है। नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी सदर एवं श्रीनगर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान एनआईटी श्रीनगर के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 4.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने लक्की भंडारी निवासी भक्तियाना श्रीनगर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली श्रीनगर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ और आपराधिक इतिहास की जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त का नाम पता लक्की भंडारी उम्र 26 वर्ष निवासी भक्तियाना श्रीनगर‌ बरामद माल करीब 4.13 ग्राम स्मैक जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 24 हजार रुपये बताई गई है। आपराधिक इतिहास वर्ष 2017 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार हेड कांस्टेबल संजय कुमार होमगार्ड भूपेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp