प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। सीएम ट्रॉफी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत लगन अनुशासन और खेल भावना के दम पर सफलता प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में जनपद की अंडर-14 बालक वर्ग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। वहीं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल की अंडर-14 बालक वर्ग की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि अंडर-19 बालक वर्ग और अंडर-19 बालिका वर्ग की टीमों ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को उनकी मेहनत लगन अनुशासन और खेल भावना का परिणाम बताया गया। जनपद के खिलाड़ियों की इस सफलता से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही अन्य युवाओं को भी खेलों में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
