प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। गौचर बाजार में एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी और बैंक पासबुक चोरी करने की घटना का कर्णप्रयाग पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 10 हजार 100 रुपये की नकदी और पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक बरामद की है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने गौचर बाजार में लगे करीब 30 से 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की पहचान कर उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को सिरण गांव निवासी भूपेन्द्र सिंह नेगी ने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर देकर बताया कि गौचर स्थित उनकी मसूरी कंगन स्टोर का 28 जुलाई की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़ दिया और दुकान के गल्ले में रखे लगभग 15 हजार रुपये तथा पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक चोरी कर ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास तथा गौचर बाजार में लगे लगभग 30 से 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। फुटेज में 28 जुलाई की रात करीब तीन बजे से चार बजे के बीच एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसकी फोटो और वीडियो के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तलाश शुरू की गई। लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद पुलिस ने 30 जुलाई की शाम गौचर-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरस्वती विद्या मंदिर के आगे संदिग्ध को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई 10 हजार 100 रुपये की नकदी और पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महावीर सिंह रावत निवासी ग्राम पुंडोली थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त चोरी की घटनाओं का अभ्यस्त अपराधी है और उसके विरुद्ध टिहरी पौड़ी तथा देहरादून जनपद के विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बरामदगी में 10 हजार 100 रुपये की नकदी तथा पंजाब नेशनल बैंक की एक पासबुक शामिल है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुसाईं मुख्य आरक्षी प्रदीप बहुखंडी मुख्य आरक्षी अशोक रावत एवं आरक्षी सुशील शामिल रहे।
Spread the love