जिला न्यायालय में आयोजित हुई साथी अभियान की बैठक बेसहारा बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के निर्देश
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन पर आज जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में साथी अभियान के अंतर्गत एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी एवं सिविल जज अकरम अली ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि अभियान के तहत ऐसे बच्चे,जिनके माता-पिता नहीं हैं,जो परित्यक्त हैं,जो बाल संरक्षण संस्थाओं में या अन्य संरक्षण गृहों में रह रहे हैं,उन्हें या इसी प्रकार के अन्य बच्चों को चिन्हित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ें।साथ ही ऐसे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनाने में सहायता करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का भी लाभ ऐसे बच्चों को उपलब्ध करायें।उन्होंने सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति गंभीरता से कार्य करते हुए साथी अभियान को सफल बनाने और संबंधित बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।बैठक में पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रमेश कुंवर,मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल,जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविंद कुमार,तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा,नायब तहसीलदार श्रीनगर दीपक भंडारी,अधीक्षिका राजकीय संप्रेषण गृह किशोर गडोली मीना नेगी,जिला बाल संरक्षण इकाई से प्रज्ञा नैथानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Spread the love