Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं निर्वाचन संबंधी अभिलेखों तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय अवलोकन किया। गर्ग ने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति पहुंच मार्ग पेयजल शौचालय विद्युत व्यवस्था तथा दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश सिंह नेगी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs) एवं बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp