प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ.धन सिंह रावत ने रविवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के व्यापक भ्रमण के दौरान धार्मिक सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया प्रस्तावित पशु चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया तथा विश्वविद्यालय कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। अपने भ्रमण के दौरान डॉ.रावत ने देवलगढ़ स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर के समीप सड़क से गुफा तक पहुंच मार्ग एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य पर 28.89 लाख रुपये की लागत आई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने गौरा देवी मंदिर समूह परिसर में 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रतिधारक दीवार का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। देवलगढ़ में आयोजित अखण्ड महायज्ञ में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि शांति एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। इसके बाद डॉ.रावत ने श्रीकोट क्षेत्र में प्रस्तावित नवीन पशु चिकित्सालय भवन के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने और सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाओं के विकास से क्षेत्र के पशुपालकों को लाभ मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। श्रीनगर मंडल के बूथ संख्या 121 पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए जाने वाले विचार जनभागीदारी पर्यावरण संरक्षण नवाचार और सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों को प्रेरित करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं। इसके पश्चात चौरास स्थित अतिथि गृह में आयोजित बैठक में डॉ.धन सिंह रावत ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा कर्मचारियों की मांग पर सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा विश्वविद्यालय के सुचारु संचालन के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक विरासत के संरक्षण आधारभूत सुविधाओं के विस्तार ग्रामीण विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर मां राजराजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल गौरा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष जे.पी.काला कार्यकारी अध्यक्ष मंगल सिंह प्रचार मंत्री सुधीर बहुगुणा ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी पार्षद गुड्डी गैरोला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Spread the love