Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। ऐतिहासिक रामलीला टिहरी के दशम दिवस की लीला का मंचन कुंभकरण वध से प्रारंभ होकर मेघनाद वध और रावण वध के साथ संपन्न हुआ। युद्ध प्रसंगों के जीवंत एवं प्रभावशाली मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम लक्ष्मण कुंभकरण मेघनाद एवं रावण की भूमिकाओं का कलाकारों द्वारा किया गया सशक्त अभिनय दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा जिसकी उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल के उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने रामलीला समिति द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर बताया। विशिष्ट अतिथियों में राड्स संस्था के संचालक सुशील बहुगुणा प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस दर्शनी रावत पूर्व जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट उत्तराखंड प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट एनटीआईएस की निदेशक शालिनी जौली टीएचडीसी के अपर मुख्य प्रबंधक मोहन सिंह एसबीआई के मंडल प्रबंधक चहल जी पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन जय प्रकाश पांडे तथा जिला पंचायत सदस्य विजय पाल रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सुशील बहुगुणा ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत टिहरी जनपद के लगभग 70 गांवों को नशामुक्त बनाने में सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। दशम दिवस को उत्तराखंड आंदोलनकारी सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर टिहरी जनपद के अनेक राज्य आंदोलनकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समिति द्वारा सभी आंदोलनकारियों एवं अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के संरक्षक सतीश थपलियाल ने किया। इस अवसर पर समिति के संयोजक डॉ.राकेश भूषण गोदियाल संरक्षक मोहन सिंह रावत (अध्यक्ष नगर पालिका) कमल सिंह महर महावीर उनियाल देशभूषण जोशी महासचिव अमित पंत मनोज शाह त्रिलोक चंद्र रमोला राजेन्द्र असवाल‌ राकेश मोहन भट्ट राकेश लांबा भगवान चंद रमोला मनोज राय‌ सुषमा उनियाल‌ रचना उनियाल जशोदा नेगी उर्मिला राणा अनुराग पंत गंगा भगत नेगी तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर रामलीला के भव्य मंचन का आनंद लिया। रामलीला समिति ने सभी दर्शकों अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp