प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी अवैध बिक्री तथा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विभिन्न विभागों की कार्यवाही की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। साथ ही जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों एवं संभावित हॉटस्पॉट स्थानों को चिन्हित कर वहां नियमित जांच और प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल देते हुए स्कूलों कॉलेजों तथा ग्राम स्तर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनजागरूकता सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए विभिन्न माध्यमों से लोगों तक नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी पहुंचाई जाए। बैठक में नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली वहां उपचार प्राप्त कर रहे व्यक्तियों की स्थिति तथा उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन में आवश्यक सुधार एवं बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस आबकारी स्वास्थ्य शिक्षा तथा औषधि विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए संयुक्त अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध रूप से उपयोग में लाई जा रही प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर विशेष निगरानी रखने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने तथा प्राप्त सूचनाओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभागों को समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करना होगा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्र मोहन एआरटीओ सतेंद्र राज स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि पुलिस विभाग से संगीता धर्मेंद्र रौतेला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love