प्रदीप कुमार
बद्रीनाथ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। श्री बद्रीनाथ धाम में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या के कारण मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग रही हैं और श्रद्धालुओं को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं की इस कठिनाई को देखते हुए श्री बद्रीनाथ पुलिस ने मानवता और सेवा भाव का परिचय देते हुए एक सराहनीय पहल शुरू की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए थाना श्री बद्रीनाथ पुलिस ने संत समाज से सहयोग का आग्रह किया जिसे संतों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। संत समाज के वरिष्ठ संत स्वामी ऋषिआनंद जी योगी गंगई नाथ जी एवं स्वामी कृष्णानंद विश्नोई जी ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस कर्मी और संत समाज के स्वयंसेवक लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को चाय बिस्कुट और फ्रूटी वितरित कर रहे हैं। घंटों तक प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं को ऊर्जा और राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लगातार संचालित की जा रही है। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संत समाज के सहयोग से चलाया जा रहा यह सेवा अभियान धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। जलपान प्राप्त कर श्रद्धालु भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं और पुलिस व संत समाज के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। श्री बद्रीनाथ पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे ताकि धाम पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित सुगम और सुखद दर्शन का अनुभव मिल सके।
Spread the love