प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। हेमकुण्ड साहिब यात्रा पर अपने परिजनों के साथ पहुंचे सुरजीत सिंह निवासी अंबाला हरियाणा का घांघरिया (गोविन्दधाम) में पर्स गुम हो गया। पर्स में लगभग चार हजार रुपये नकद आधार कार्ड पैन कार्ड आयुष्मान कार्ड वाहन की आरसी सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। पर्स गुम होने के बाद श्रद्धालु काफी परेशान हो गए और उन्होंने कोतवाली गोविन्दघाट पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी तत्काल चौकी घांघरिया को दी गई। इसके बाद कांस्टेबल गौरव ने तत्परता दिखाते हुए गुरुद्वारा घांघरिया परिसर और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की। उन्होंने लोगों से पूछताछ कर पर्स की तलाश की और लगातार प्रयासों के बाद पर्स को सभी दस्तावेजों एवं नकदी सहित सुरक्षित बरामद कर लिया। पर्स मिलने के बाद चुनौती उसे शीघ्र उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाने की थी। इसके लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद पर्स को हेली सेवा के माध्यम से घांघरिया से गोविन्दघाट भिजवाया। वहां कोतवाली गोविन्दघाट पुलिस ने पर्स में मौजूद सभी दस्तावेजों और नकदी का मिलान कर उसे उसके वास्तविक स्वामी सुरजीत सिंह के सुपुर्द कर दिया। अपनी खोई हुई अमानत सुरक्षित वापस पाकर सुरजीत सिंह बेहद खुश नजर आए। उन्होंने चमोली पुलिस की संवेदनशीलता ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान मिला यह सहयोग उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। चमोली पुलिस की इस कार्यवाही ने एक बार फिर यह साबित किया है कि यात्रियों और श्रद्धालुओं की सहायता तथा उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
Spread the love