प्रदीप कुमार
कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस ने पिरान कलियर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए छद्म वेश धारण कर आमजन की धार्मिक भावनाओं का लाभ उठाने वाले 40 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को ठगी और भ्रम फैलाने वाले तत्वों से सुरक्षित रखना है। 1 जून 2026 को पिरान कलियर पुलिस ने दरगाह शरीफ और आसपास स्थित सरायों रैन बसेरों तथा अन्य अस्थायी ठहराव स्थलों पर व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान ऐसे 40 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जो तांत्रिक अथवा अन्य छद्म वेश धारण कर लोगों विशेषकर महिलाओं और युवाओं को उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के समाधान का झूठा भरोसा देकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे थे। पुलिस ने सभी चिन्हित व्यक्तियों को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की। सत्यापन और पूछताछ के बाद सभी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि धार्मिक आस्था और भावनाओं का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह करने की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। हरिद्वार पुलिस की ओर से पहले हर की पैड़ी क्षेत्र में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की गई थी और अब पिरान कलियर में यह अभियान चलाकर ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसा गया है। अभियान के दौरान पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के पहचान पत्रों और निवास संबंधी दस्तावेजों का भी सत्यापन किया तथा उनके गतिविधि क्षेत्र और उद्देश्य के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति धार्मिक स्थल पर आस्था के नाम पर लोगों को ठगता हुआ या भ्रमित करता पाया गया तो उसके विरुद्ध और अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने श्रद्धालुओं और आमजन से भी अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के झूठे दावों तांत्रिक प्रलोभनों अथवा चमत्कार संबंधी बातों के बहकावे में न आएं। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला हेड कांस्टेबल जमशेद अली कांस्टेबल जितेंद्र सिंह सुनील चौहान प्रकाश मनराल एवं सुबोध पुरोहित शामिल रहे।
Spread the love