Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार विधानसभा एवं 26-रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने उपस्थित सुपरवाइजरों बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी दक्षता और जिम्मेदारी के साथ करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का संपादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के शुद्धिकरण नए मतदाताओं के पंजीकरण मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा त्रुटि सुधार से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य संदर्भदाता डॉ.संतोष कुमार चमोला ने प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने निर्वाचन कार्यों को पारदर्शिता निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित प्रपत्रों समयबद्ध कार्यवाही तथा समन्वय के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल संतोष रावत प्रकाश चंद देवराणी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp