प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भूपतवाला से हरिद्वार की ओर आ रही बस संख्या एआर-06-सी-0963 सप्तऋषि के पास हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में राजस्थान के नागौर जनपद के 45 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए मेला चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचाया गया। उपजिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा ने मेला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा उनके उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दुर्घटना में पुष्पा कंवर पत्नी भंवर सिंह निवासी नागौर राजस्थान की मृत्यु हो गई। हादसे में 37 यात्री घायल हुए हैं जिनमें 29 महिलाएं 6 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। घायलों में से तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है जबकि अन्य घायलों का उपचार मेला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Spread the love