Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर वीडियो प्रसारित करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। 31 मई 2026 को रोशनाबाद निवासी बिंदरपाल पुत्र चंद्रभान पाल ने थाना सिडकुल में लिखित शिकायत देकर बताया कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर अभद्र टिप्पणी की गई है। शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान को सौंपी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अतीक अहमद पुत्र शमशुल हसन निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी तथा कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp