प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने तमंचे के बल पर की गई लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी मोबाइल फोन पर्स नगदी एक देशी तमंचा जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किए गए हैं। 23 मई 2026 की रात सिडकुल से अपनी स्कूटी पर घर लौट रहे सौरभ सती निवासी ब्रज विहार कॉलोनी सीतापुर को चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आए चार स्कूटी सवार युवकों ने रोक लिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और उसकी स्कूटी मोबाइल फोन पर्स तथा पांच हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मामला दर्ज किया गया। पॉश क्षेत्र में हुई इस लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली रानीपुर और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस ने पुराने अपराधियों से पूछताछ की तथा विभिन्न सुराग जुटाए। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से पहले और वारदात के दौरान गली-मोहल्लों के रास्तों का इस्तेमाल किया था जिससे उनके स्थानीय होने की संभावना मजबूत हुई। जांच के आधार पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रेगुलेटर पुल के पास चार संदिग्ध युवकों को स्कूटी सहित रोक लिया। स्कूटी की नंबर प्लेट संदिग्ध लगने पर इंजन और चेसिस नंबर की जांच की गई जिसमें पुष्टि हुई कि यह वही लूटी गई स्कूटी है जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक आईक्यूओओ मोबाइल फोन एक पर्स जिसमें पीड़ित के आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ दो हजार रुपये नगद मिले एक देशी तमंचा एक जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने की मंशा से निकले थे लेकिन समय रहते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक सैनी निवासी ऋषिकुल शिवांश उर्फ विलन निवासी अहमदपुर ग्रांट लक्की निवासी सिया कॉलोनी राजा गार्डन तथा वंश चंचल निवासी राजू नगर बस अड्डा हरिद्वार शामिल हैं। सभी की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी घटना में प्रयुक्त दूसरी स्कूटी मोबाइल फोन पर्स नगदी देशी तमंचा जिंदा कारतूस और चाकू बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी चरण सिंह अंशुल अग्रवाल विवेक गुसाई प्रेम सिंह दानू हरीश राणा उदय चौहान नवीन क्षेत्री तथा सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट वसीम हरवीर दीप गौड़ नरेंद्र और उमेश शामिल रहे।
Spread the love