प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत 35-हरिद्वार ग्रामीण और 27-ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने उपस्थित सुपरवाइजर बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कुशलता के साथ करें तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का संपादन करें। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण नए मतदाताओं के पंजीकरण मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटि सुधार से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न किया जा सके। मुख्य संदर्भदाता डॉ.संतोष कुमार चमोला ने प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने निर्वाचन कार्यों को पारदर्शिता निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित प्रपत्रों समयबद्ध कार्यवाही तथा विभिन्न स्तरों पर समन्वय के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार श्याम सुंदर प्रसाद नायब तहसीलदार हरिद्वार मदन लाल जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविंद कुर्ल संतोष रावत प्रकाश चंद देवराणी सहित सभी बूथ लेवल ऑफिसर बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट उपस्थित रहे।
Spread the love