प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों से स्थानीय जनता व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य दिन-रात संचालित करते हुए शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत विशेष रूप से निर्देशित किया है कि सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाए ताकि स्थानीय लोगों व्यापारियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उनके निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभाग द्वारा निर्माण कार्य त्वरित गति से किए जा रहे हैं। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्तपोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के पैकेज-01 एवं पैकेज-02 के अंतर्गत सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 01 जून को पैकेज-01 के अंतर्गत कुकरेती गली नंबर-3 में 36 मीटर सीसी रोड पंचम विहार में 38 मीटर सीसी रोड मुख्य गली में 14 मीटर सीसी रोड भारत माता पुरम में 23 मीटर सीसी रोड तथा ऋषिकुल कॉलोनी में 52 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस प्रकार पैकेज-01 के अंतर्गत कुल 163 मीटर कार्य पूर्ण किया गया। इसी प्रकार पैकेज-02 के अंतर्गत अजितेश विहार में 30 मीटर पावर ब्लॉक गुप्ता कॉलोनी में 34 मीटर पावर ब्लॉक तथा शिवपुरी कॉलोनी में 50 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा किया गया। पैकेज-02 में कुल 114 मीटर कार्य पूर्ण हुआ। इस प्रकार दोनों पैकेजों के अंतर्गत एक ही दिन में कुल 277 मीटर सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य दिन-रात जारी है ताकि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात सुचारु बना रहे और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Spread the love