Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शांति भंग करने वाले दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 02 जून 2026 को ग्राम गढ़मीरपुर में झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि फजलू खान और विकास पुराने विवाद को लेकर अलग-अलग व्यक्तियों के साथ लड़ाई-झगड़े पर आमादा थे। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और हुड़दंग करते रहे। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रानीपुर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों में फजलू खान निवासी ग्राम गढ़मीरपुर थाना रानीपुर उम्र 58 वर्ष तथा विकास निवासी ग्राम गढ़मीरपुर थाना रानीपुर उम्र 32 वर्ष शामिल हैं। पुलिस टीम उपनिरीक्षक राकेश कुमार कांस्टेबल महेन्द्र तोमर कांस्टेबल जयदेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp