Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सोशल मीडिया पर बीएचईएल स्टेडियम के पास एक कार द्वारा खतरनाक स्टंट किए जाने का वीडियो वायरल होने पर रानीपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। हरिद्वार पुलिस की सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर बनी हुई है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो की जांच के दौरान पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त वाहन एक्सयूवी संख्या UK08 AJ 9581 की पहचान की। जांच में वाहन चालक की पहचान साजिद पुत्र फुरकान निवासी एक्कड़ खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़कें स्टंट करने के लिए नहीं हैं। सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्टंट करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम मनोहर सिंह भण्डारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल हेड कांस्टेबल गोपीचन्द पूनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp