प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र से लेकर विभिन्न तहसील क्षेत्रों तक सरकारी भूमि सड़क फुटपाथ और नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा ललतारौ पुल से अपर रोड तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मार्ग एवं नालियों के ऊपर किए गए 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान कुछ स्थानीय व्यापारियों द्वारा कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस प्रशासन के सहयोग से अभियान को सफलतापूर्वक जारी रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की गई। नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में नालियों के ऊपर अथवा उनकी सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान निर्माण सामग्री या व्यावसायिक सामग्री रखी जाती है तो उसे तत्काल जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बार-बार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम हरिद्वार की टीम मौजूद रही। प्रशासन ने कहा कि जनहित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कलियर से धनोरी तक सिंचाई विभाग की भूमि से हटाए गए अतिक्रमण संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कलियर से धनोरी तक उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित लगभग 200 से अधिक रेहड़ी ठेली और खोखों को हटाया गया। साथ ही तीन स्थायी अतिक्रमणों को भी ध्वस्त किया गया। लक्सर बाजार में सड़क फुटपाथ और नालियों से हटाया गया अतिक्रमण उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने बताया कि लक्सर बाजार में सड़क किनारे फुटपाथों और नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमणों को जिला प्रशासन की टीम द्वारा हटाया गया। अभियान के दौरान पांच लोगों के चालान भी किए गए। सभी लोगों को चेतावनी दी गई कि सड़क फुटपाथ और नालियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। भगवानपुर में आज दी गई चेतावनी कल से चलेगा अभियान उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा भगवानपुर क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए जागरूक किया गया। लोगों को सूचित किया गया कि यदि सड़क नालियों और फुटपाथों से अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया तो तहसील प्रशासन द्वारा अगले दिन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि सरकारी भूमि सड़क फुटपाथ और नालियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा अभियान में सहयोग प्रदान करें।
Spread the love