प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 3 जून को नीति आयोग के अंतर्गत संचालित आकांक्षी जनपद कार्यक्रम (एडीपी) हरिद्वार एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) बहादराबाद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय तथा विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वप्रथम आकांक्षी जनपद कार्यक्रम हरिद्वार के अंतर्गत स्वास्थ्य आंगनबाड़ी कृषि शिक्षा कौशल विकास एवं वित्तीय समावेशन से संबंधित विभिन्न संकेतकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिन संकेतकों में संतृप्ति की स्थिति प्राप्त हो चुकी है उनके लिए संबंधित विभागों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन संकेतकों में अभी लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है उनमें शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करें तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम बहादराबाद की समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी विभाग को विशेष रूप से अपने फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न संकेतकों की प्रगति में सुधार लाने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को संकेतकों से संबंधित नवाचारों उत्कृष्ट कार्यों एवं प्रभावी पहलों के दस्तावेजीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए ताकि नीति आयोग के अंतर्गत आकांक्षी जनपद हरिद्वार एवं आकांक्षी ब्लॉक बहादराबाद के प्रदर्शन में और अधिक सुधार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने को कहा जिससे विकास कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
Spread the love