प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना जनपद भ्रमण पर हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा उनकी समस्याओं के संबंध में सीसीआर सभागार हरिद्वार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की समीक्षा करते हुए भगवत प्रसाद मकवाना ने नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यावरण मित्रों के लिए सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में उन्हें उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न न किया जाए तथा सभी कार्मिकों को समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जो सफाई कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से संविदा अथवा आउटसोर्स व्यवस्था के माध्यम से कार्य कर रहे हैं उन्हें नियमित करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली वर्दी और सफाई उपकरण नियमानुसार उपलब्ध कराए जाएं। इसके अलावा मृतक आश्रितों को 15 दिनों के भीतर नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। भगवत प्रसाद मकवाना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं उनके लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। साथ ही समय-समय पर सभी सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण भी कराए जाएं। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय और मेला चिकित्सालय में ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित 13,058 रुपये मासिक वेतन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारियों को मात्र 7,300 रुपये तथा अप्रैल माह का वेतन मई में 8,800 रुपये के रूप में दिया गया। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उसे ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सफाई कर्मचारियों के लिए टेंडर प्रक्रिया पुनः संचालित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नमस्ते योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी सफाई कर्मचारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए सफाई कर्मचारियों का पुनः सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित विभागों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में पूनम वाल्मीकि सुरेंद्र तेश्वर सुनील राजौर सपना वाल्मीकि जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारी सफाई यूनियन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love