Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने सड़क पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए मारपीट और हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 3 जून 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मार्ग श्रीनगर के समीप दो युवक आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर रहे हैं तथा सड़क पर हंगामा कर उत्पात मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर जांच करने पर पता चला कि दोनों युवकों के बीच पूर्व में हुई कहासुनी और गाली-गलौज को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों सड़क पर आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। उनके इस कृत्य से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना उत्पन्न हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने और हंगामा करने के आरोप में दोनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सईम अहमद उम्र 29 वर्ष निवासी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल। सैम चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल। पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुरेश रतूड़ी हेड कांस्टेबल संजय कुमार होमगार्ड भूपेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp