प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार 26-बीएचईएल रानीपुर 35-हरिद्वार ग्रामीण तथा 27-ज्वालापुर (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने से रह गए सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य संदर्भदाता डॉ.संतोष कुमार चमोला ने उपस्थित सुपरवाइजर बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कुशलता के साथ करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का संपादन करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के शुद्धिकरण नए मतदाताओं के पंजीकरण मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा त्रुटि सुधार से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस दौरान निर्वाचन कार्यों को पारदर्शिता निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को निर्धारित प्रपत्रों समयबद्ध कार्रवाई तथा विभिन्न स्तरों पर समन्वय के महत्व की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल संतोष रावत प्रकाश चंद देवराणी सहित सभी बूथ लेवल ऑफिसर बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट उपस्थित रहे।
