प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिडकुल पुलिस ने एक युवक को 101 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है जबकि कथित मेडिकल स्टोर संचालक की तलाश जारी है। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने 2 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुरी रावली महदूद स्थित महादेव मेडिकल स्टोर से सागर नामक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 101 नशीले कैप्सूल स्पास्मो ट्रामाडोल बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में मामले में मेडिकल स्टोर की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस फरार चल रहे कथित मेडिकल स्टोर स्वामी की तलाश में जुटी हुई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी सागर पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम बरसी थाना तितरो जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष बरामदगी 101 नशीले कैप्सूल स्पास्मो ट्रामाडोल पुलिस टीम थानाध्यक्ष अजय शाह वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत हेड कांस्टेबल सुनील सैनी कांस्टेबल रोहित
Spread the love