Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष लक्सर के निर्देशन में क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सक्रिय किया गया। अभियान के दौरान 3 जून 2026 को गठित पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध कच्ची शराब को जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अजीत पुत्र कश्मीरा उम्र 21 वर्ष निवासी महाराजपुर कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार। बरामदगी 5 लीटर अवैध कच्ची शराब पुलिस टीम हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह नागर कांस्टेबल महेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp