प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भगवानपुर क्षेत्र के खुब्बनपुर लतीफपुर गांव में बुजुर्ग महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खेतों के बीच हुई इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटनास्थल सुनसान होने और आसपास कोई सीसीटीवी या मकान न होने के कारण मामला पूरी तरह ब्लाइंड था लेकिन पुलिस की लगातार 10 दिनों की मेहनत और मैनुअल पुलिसिंग के दम पर घटना का पर्दाफाश किया गया। 23 मई 2026 को खुब्बनपुर लतीफपुर निवासी एक महिला गांव से दूर खेतों में अचेत अवस्था में पड़ी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा हालत गंभीर बताए जाने पर उसे दून अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका उपचार कराया गया। घटना के संबंध में पीड़िता के भतीजे संजय कुमार की शिकायत पर भगवानपुर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। खेतों के बीच स्थित घटनास्थल और प्रत्यक्ष साक्ष्यों के अभाव में आरोपी तक पहुंचना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। करीब 250 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। लगातार प्रयासों और सटीक जांच के बाद 2 जून 2026 को पुलिस ने संदिग्ध रज्जाक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रज्जाक घायल महिला से नाराज था। महिला द्वारा कई बार मांगने पर घास और दरांती न देने की बात को लेकर उसके मन में रंजिश थी। 23 मई को आरोपी मोटरसाइकिल से घर से निकला और भांग मिलाकर बीड़ी पीने के बाद गुस्से में आम के पेड़ के नीचे बैठी महिला के पास पहुंचा। उसने पहले डंडे से महिला की पिटाई की जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने महिला के चेहरे और शरीर पर मुक्के मारे जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। महिला के कोई प्रतिक्रिया न देने पर आरोपी ने उसे मृत समझ लिया और ईख के खेत में फेंककर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी रज्जाक पुत्र लालदीन निवासी खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह रमेश कुमार सैनी आशीष नेगी नीरज रावत सुनील पंत किरण गुसाईं प्रदीप चौहान गीतम राहुल कुमार रीना उबैदउल्ला सचिन यादव हिमांशु चौधरी विनय थपलियाल सोनम एवं अनुमपा कर्णवाल।
Spread the love