प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी और सट्टे का रजिस्टर बरामद किया है। थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अवैध सट्टेबाजी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3,420 रुपये नकद तथा एक रजिस्टर बरामद किया गया जिसमें सट्टे का पूरा विवरण दर्ज था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी गुलजार उर्फ सद्दाम निवासी ग्राम तारानगर थाना बिजनौर उत्तर प्रदेश। बरामद सामान 3,420 रुपये नकद सट्टे का विवरण अंकित एक रजिस्टर पुलिस टीम मुख्य आरक्षी करण पुलिस चौकी बाजार कोटद्वार कांस्टेबल अनुज त्यागी पुलिस चौकी बाजार कोटद्वार
Spread the love