Spread the love

गांव चलो अभियान के तहत चौथाण क्षेत्र में डॉ.धन सिंह रावत ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्थापना दिवस से डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती तक संगठन महापर्व के तहत अनेक गतिविधियां संपन्न की जा रही है जिसमें 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान के तहत स्कूल,मंदिर,आंगनबाड़ी केन्द्रों की साफ सफाई एवं निरीक्षण करना आदि रखा गया है इसी के तहत सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत आज शनिवार को गांव चलो अभियान के तहत थलीसैंण मंडल के चौथाण छेत्र में रहे जहां उनके द्वारा ग्राम डडोली मल्ली अनु.बस्ती में काली माता मंदिर में स्वच्छता अभियान किया गया साथ ही उन्होंने वहां

सहकारिता विभाग से लाभान्वित महिलाओं को ऋण वितरण और पुरस्कृत भी किया।डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत वह अपनी विधानसभा के अंतिम छोर चौथाण क्षेत्र में रहे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव का भ्रमण तो किया ही साथ ही ग्राम डडोली मल्ली अनु.बस्ती काली माता मंदिर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भी चलाया,इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी, मनोज रमोला,राकेश समोला,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp