Spread the love

प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के अंतर्गत ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 01 जून 2026 को कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि सालियर सालहपुर निवासी हसीन उर्फ गोरिया पुत्र जानी उर्फ सलीम उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के पर्यवेक्षण में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 04 जून 2026 को पुलिस टीम ने नामजद आरोपी हसीन उर्फ गोरिया पुत्र जानी उर्फ सलीम निवासी सालियर सालहपुर जनपद हरिद्वार को माधोपुर अंडरपास रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी हसीन उर्फ गोरिया पुत्र जानी उर्फ सलीम निवासी सालियर सालहपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम महिला उप निरीक्षक मनसा ध्यानी कांस्टेबल अर्जुन चौहान होमगार्ड ओमपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp