प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान स्थानीय जनता व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्थाएं दिन-रात निर्माण कार्य में जुटी हुई हैं। हरिद्वार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सिवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों के कारण लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत हर हाल में शीघ्र पूरी की जाए ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल के नेतृत्व में केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के पैकेज-01 और पैकेज-02 के अंतर्गत सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। 04 जून को पैकेज-01 के अंतर्गत राणा रोड पर 47.7 मीटर सीसी रोड लोधा मंडी में 20 मीटर सीसी रोड प्रेम विहार चौक में 45.6 मीटर सीसी रोड तथा गायत्री तपोवन क्षेत्र में 30 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस प्रकार पैकेज-01 के अंतर्गत कुल 143.3 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। वहीं पैकेज-02 के अंतर्गत गणपति धाम फेस-2 में 15 मीटर पावर ब्लॉक गणपति धाम फेस-3 में 60 मीटर पावर ब्लॉक तथा मोहन एन्क्लेव में 35 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस पैकेज के अंतर्गत कुल 110 मीटर कार्य पूर्ण किया गया। इस प्रकार दोनों पैकेजों में एक ही दिन में कुल 253.3 मीटर सड़क पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया गया। अधिकारियों के अनुसार सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य दिन-रात निरंतर जारी है जिससे चारधाम यात्रा और आगामी धार्मिक आयोजनों के दौरान आवागमन सुगम बनाया जा सके।
Spread the love