प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों एवं जिला जज तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष नीना अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग में वृहद वृक्षारोपण अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा आमजन में पर्यावरणीय चेतना विकसित करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज नीना अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सम्पूर्ण मानव जाति की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन वनों की कटाई प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय असंतुलन लगातार बढ़ रहा है जिसके दुष्परिणाम पूरे विश्व को भुगतने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते बल्कि जल संरक्षण भूमि संरक्षण जैव विविधता के संरक्षण तथा प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को सार्थक कर सकें। वृक्षारोपण अभियान में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पायल सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अमित कुमार न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विकास कुमार बार संघ अध्यक्ष प्रदीप जगवाण बार संघ सचिव महावीर बुटोला जिला शासकीय अधिवक्ता बार संघ के अधिवक्ता मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र कोहली प्रमेन्द्र सिंह असवाल सहित जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भागीदारी की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम जल संरक्षण जैव विविधता संरक्षण स्वच्छता तथा सतत विकास जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला उद्यान विभाग द्वारा पौधों की उपलब्धता एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। इसके अलावा वन विभाग एवं सूचना विभाग का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग ने संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण करे। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण जल संरक्षण स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
Spread the love