प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहरी विकास निदेशालय के निर्देशानुसार नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान केदारनाथ मंदिर परिसर से वीआईपी हेलीपैड तक व्यापक स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान में पर्यावरण मित्रों अधिकारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं ने संयुक्त रूप से भागीदारी करते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान मार्ग और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 10 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। जागरूकता रैली के माध्यम से तीर्थ यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा हिमालयी क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में शामिल सभी लोगों ने केदारपुरी को स्वच्छ सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट मनोज बिष्ट नगर पंचायत केदारनाथ के पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी कर संग्रहकर्ता नितिन देवशाली सुपरवाइजर करण सिंह बिष्ट हीलिंग हिमालयाज फाउंडेशन की टीम पर्यावरण मित्रों तथा बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों ने सक्रिय योगदान दिया।
Spread the love