प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मारवाड़ी चौकी ज्योतिर्मठ के पास वाहन चेकिंग के दौरान यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना की नजर एक बाइक चालक पर पड़ी जो अपनी मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर लगाकर तेज आवाज के साथ सड़क पर वाहन चला रहा था। पुलिस ने तत्काल वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान मोटरसाइकिल में नियमों के विपरीत रेट्रो साइलेंसर लगा हुआ पाया गया। इसके बाद चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए रॉन्ग ओवरटेकिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा स्वयं और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की हिदायत दी। चमोली पुलिस ने कहा कि स्टाइल के नाम पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और जल्दबाजी में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने अनावश्यक शोर से बचने तथा जिम्मेदार नागरिक की तरह वाहन चलाने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मॉडिफाइड एवं रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तथा लापरवाहीपूर्ण ढंग से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Spread the love